आगरा, जनवरी 2 -- तीर्थ नगरी सोरों में कछला रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होते वाहन जाम में फंस जाते हैं। एनएचएआई के द्वारा बनाए जा रहे बाईपास का निर्माण पूरा हो तो लोगों को जाम से निजात मिलेगी। रेलवे क्रासिंग से ट्रेन व गुड्स ट्रेन गुजरते समय क्रासिंग बंद होती है, जिसके बाद क्रासिंग के दोनों ओर बड़ी सख्ंया में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब कछला रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बंद हुई तो सोरों में वाहनों की दो किलोमीटर तक जाम लग गया। ट्रेन गुजरने के बाद जैसे ही भारी वाहन निकले तो कोतवाली के सामने मार्ग संकरा होने के कारण भारी वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें हुईं। क्रासिंग खुलने के बाद भी वाहन आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि मथुरा-बरेली हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.