आगरा, फरवरी 2 -- तीर्थ नगरी सोरों के लहरा गंगा घाट पर कांवड़ियों की बम-बम भोले की अनुगूंज सुनाई देने लगी है। मध्यप्रदेश के भिंड, ग्वालियर व राजस्थान के धौलपुर क्षेत्रों से श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए लहरा घाट पर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा व कांवड़ यात्रा मार्ग की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। जिससे कांवड़िए सुविधाजनक तरीके से आवागमन कर सकें। सोमवार को शिवपुरी, भिडं व ग्वालियर के साथ ही राजस्थान के धौलपुर से आए कावंड़ियों ने लहरा गंगा घाट पर स्नान करने के बाद विधि विधान से कांवड़ भरी। कांवड़िए शांत स्वभाव से बम-बम भोले की अनुगूंज के साथ अपने गृह क्षेत्रों की ओर जाना शुरू हो गए हैं। फाल्गुन माह की शिवरात्रि के दिन यह कांवड़िए अपने गृह क्षेत्रों में पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। तीर्थ नगरी में कांवड़ मेला ...