आगरा, जनवरी 8 -- तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा किनारे बने पर्यटक आवास गृह के जीर्णोद्धार की आस जगी है। डीएम प्रणय सिंह ने गुरूवार को पर्यटक आवास गृह के निरीक्षण के बाद साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर पर्यटक आवास गृह की बाउंड्रीवाल व अन्य कार्य कराए जाने की बात कही है। इस पर्यटक आवास गृह के निर्माण के बाद सोरों आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने में सुविधा होगी। गुरूवार की दोपहर डीएम प्रणय सिंह अचानक सोरों के पर्यटक आवास गृह पहुंच गए। उनके साथ कासगंज के एसडीएम संजीव कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पर्यटक आवास गृह की बांउड़ीबाल के निर्माण व उसमें ठहरने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिले। इसके लिए उन्होंने इसके जीर्णोद्धार व अन्य कार्य कराने की बात कही है। डीएम ने कहा कि सोरों प्राचीन धार्मिक नगरी व पर्यटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.