अयोध्या, फरवरी 22 -- अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से राम मंदिर से पूरे देश को जोड़ने के लिए आयोजन की परिकल्पना की गयी और क्रीड़ा भारती के प्रयास से यह आयोजन अखिल भारतीय स्वरूप ले चुका है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि अध्यात्मिक वातावरण में खेल को निखारने व अयोध्या के सांस्कृतिक वैभव को दुनिया के सामने लाने के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि इस आयोजन को अन्तर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...