रिषिकेष, जुलाई 12 -- मौसम के बिगड़े मिजाज, रिमझिम बारिश के बावजूद शिवभक्तों का गंगाजल से नीलकंठ महादेव में अभिषेक को उत्साह देखा गया। कांवड़ियों के उमड़ने से ऋषिकेश पूरी तरह से केसरिया रंग में रंगा नजर आया। दिन रात बम-बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त तीर्थनगरी से शिवधाम नीलकंठ महादेव मंदिर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। पुलिस-प्रशासन के मुताबिक सावन के दूसरे दिन शनिवार को 40 हजार से अधिक शिवभक्तों ने नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन में नीलंकठ जाने वाले तमाम मार्गों पर भगवा रंग की बयार बहती नजर आ रही है। शांत नजर आने वाली तीर्थनगरी में अचानक से कांवड़ियों की भीड़ और शोर बढ़ गया है। सभी तरफ हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान बना हुआ है। कुछ कांवड़िये अकेले ही पग भरते दिखाई दिए तो कई भोले समूह में यात्रा करते नजर आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.