बागपत, नवम्बर 14 -- बड़ागांव के अर्हं विद्या तीर्थ दिगंबर जैन मंदिर में में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में शुक्रवार को तीर्थंकर के मोक्ष कल्याणक का पूजन हुआ। प्रभु की प्रतिमाओं को बेदियों पर विराजमान किया गया धर्मावलम्बियों ने भजनों पर नृत्य किया। पंचकल्याणक महामहोत्सव में सुबह प्रभु का अभिषेक किया गया। शांति धारा की गई। जैन संत मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में तीर्थंकर के मोक्ष कल्याण का पूजन हुआ। शुद्धि और विश्व शांति के लिए महायज्ञ किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में जैन धर्मालंबी शामिल हुए। सभी ने आहुतियां भी दी। पूजन और यज्ञ प्रतिष्ठाचार्य शुभम जैन ने नए मंत्र प्रचार के जरिए कराया। इसके बाद देवों की प्रतिभाओं को विधि विधान के साथ बेदियों पर विराजमान किया गया इसके बाद धाम पर विराजमान 31 फुट उतुंग भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.