भदोही, जनवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। रांची झारखंड में छह जनवरी को आयोजित होने वाले तीरंदाज खेल प्रतियोगिता में ज्ञानपुर निवासी वसुधा गुप्ता का चयन हुआ। राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुई खिलाड़ी छह से दस जनवरी तक रांची में होने वले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चयनित हुई वसुधा के पिता आलोक कुमार गुप्ता जिला रेड क्रास सोसाइटी के सदस्य और मां सुमन गुप्ता बेसिक शिक्षा परिषद में सहयाक शिक्षिका हैं। वसुधा गुप्ता मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी सुधवै मंंगापटृटी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मनवासा विद्या आर्चरी अकैडमी के प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि वसुधा गुप्ता के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से हमारे अकादमी का ही नाम नहीं इन्होंने इस जिला का भी नाम रोशन किया है। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल जी ने कह...