रांची, जनवरी 31 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के टांगटांग गांव की निवासी अघनी कुमारी का चयन असम राइफल में हो गया। पिता के निधन के बाद वर्ष 2015 में पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन किया गया था। अघनी कुमारी ने 2021 बैच की इंटर परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। विद्यालय में आर्चरी ट्रेनिंग में अच्छा करने के बाद बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए 2017 से कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पदक जीती। 2024 गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में रजत जीतकर झारखंड का नाम रोशन की थी। इसमें स्पोर्ट्स कोटा से असम राइफल नियुक्ति के लिए आवेदन की थी। परीक्षा के बाद उसका चयन असम रायफल में हुआ है। छात्रा को इस मुकाम पर लाने में उसके गुरु प्रकाश राम और शिशिर कुमार सहित भाई मनोज पुराण ने पूरा सहयोग दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.