रांची, सितम्बर 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा स्थित पटेल बीएड कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका कुमारी ने सिल्ली कॉलेज में आयोजित रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। मोनिका ने 70 मीटर वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही मोनिका का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जो 23 से 31 अक्टूबर तक पंजाब के गुरु काशी यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी। वह इस प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगी। मोनिका खूंटी जिले के तूतटोली ग्राम की रहने है। मोनिका के पिता परशुराम महतो किसान हैं और माता सहोदरा देवी गृहिणी हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद मोनिका ने अपने जुनून और कड़ी मेहनत से तीरंदाजी ...