दुमका, अक्टूबर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। इसमें विभिन्न खेलों में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विभागों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 20 सितंबर को एस.पी. कॉलेज के प्रांगण में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में मॉडल कॉलेज दुमका के 6 विद्यार्थी सफल हुए। तीरंदाजी के कंपाउंड श्रेणी में लड़कियों में जूली सांगा प्रथम स्थान पर रही जबकि लड़कों के लिए आयोजित कंपाउंड श्रेणी में सैम्युअल सोरेन को तीसरा स्थान मिला। इंडियन राउंड श्रेणी में लड़कियों के वर्ग में मॉडल कॉलेज की ही सिसिलिया सांगा पहले और प्रमिला हांसदा दूसरे स्थान पर रही। इंडियन राउंड श्रेणी के लड़कों के वर्ग में भी मॉडल ...