रांची, अक्टूबर 7 -- रांची के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का भारत के लिए खेलने का सपना साकार होने जा रहा है। उनका चयन एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए इंडिया टीम में हुआ है। जीतू का यह सपना साकार न होता अगर उन्हें बिरसा मुंडा अकादमी सिल्ली का साथ न मिलता। जीतू को खेल विभाग से सहयोग नहीं मिल सका, लेकिन अकादमी ने सही समय पर उनकी प्रतिभा को पहचान कर साथ दिया। अकादमी में एक सप्ताह पहले ही जीतू को खेलने का अवसर मिला। यहां अकादमी के प्रशिक्षकों ने न सिर्फ जीतू को अवसर दिया,बल्कि उन्हें जिस कंपाउंड धनुष की जरूरत थी,वह भी उपलब्ध कराया। इसी धनुष को लेकर जीतू दिल्ली में एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी के ट्रायल में शामिल हुए। यहां श्रेष्ठ स्कोर कर टीम में जगह पक्की की। प्रतियोगिता में पहली बार भारतीय टीम भेजी जा रही है। अकादमी की अध्यक्ष नेहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.