अमरोहा, अगस्त 7 -- नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर में मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रधानाचार्य भूकन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अमरोहा, संभल व मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने छह वर्गों में प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे डा.संजीव कुमार चौहान ने बताया कि तीरंदाजी प्राचीन भारतीय खेल है। प्राचीन भारत के दो विश्वविख्यात विश्वविद्यालय नालंदा और तक्षशिला में विद्यार्थियों को शास्त्रों के साथ शस्त्रों का भी प्रशिक्षण दिया जाता था, तीरंदाजी उनमें से एक थी। बताया कि प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता वाराणसी में 17 अगस्त से होगी। प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए तीरंदाजी की तीन विधाओं भारतीय, कंपाउंड व रिकर्व के लिए खिलाड़ियों का चयन ...