मेरठ, मई 25 -- केरल में मानसून की समय से पहले दस्तक के बीच बादलों ने मेरठ में भी मेहरबानी दिखाई है। मई के तीन हफ़्ते में मेरठ में सामान्य से 181 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। इससे 2012-2025 तक के 14 वर्षों में मई 2025 दूसरी सर्वाधिक बारिश वाला महीना हो गया है। बाकी दिनों में और बारिश होने से यह रिकॉर्ड बदल भी सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक मेरठ में 80.9 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि पूरे मई महीने में सामान्य बारिश का स्तर 28.7 मिमी है। ऐसे में मेरठ में एक से 24 मई तक की अवधि में मेरठ में सामान्य से 181 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। 2021 के बाद 2025 दूसरा सर्वाधिक बारिश वाला महीना हो गया है। 2021 में मेरठ में मई में 119 मिमी बारिश हुई थी जो 125 वर्षों का रिकॉर्ड है। वहीं 28 मई तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में प्री-मानसूनी गतिविधियों के जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.