रांची, अगस्त 11 -- रांची, संवाददाता। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से पुंदाग में संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 222वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। भगवान को भोग लगाया गया। पूजा के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन-संध्या कार्यक्रम हुआ। इसमें ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने श्रीकृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित की। रविवार को भगवान के दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में छह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.