जमशेदपुर, मार्च 11 -- श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में 160वीं श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा साकची शिव मंदिर से शुरू होकर बिष्टूपुर एवं अन्य मार्गों का भ्रमण करते हुए जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर पहुंची। यात्रा में 3000 श्याम भक्तों ने हाथों में निशान उठाया और बाबा का जयकारा करते हुए निशाना अर्पित किया। श्याम बाबा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के अनिल मोदी ने बताया कि शाम 5 बजे साकची शिव मंदिर में पुरोहितों ने श्याम रथ में स्थापित बाबा श्याम की पूजा की। इसके बाद श्रीश्याम का जयकार लगाते हुए भक्तों ने निशान उठाए। पूरे रास्ते बाबा श्याम से फूलों की होली खेली गई। यात्रा में सबसे आगे बाबा श्याम का भव्य दरबार चल रहा था। महिलाएं एवं बच्चे भजनों पर नृत्य कर रहे थें। साकची से जुगसलाई तक होली एवं भक्ति का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.