पटना, फरवरी 1 -- जिले के मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर तीन सौ शिक्षकों को प्रोन्नति का अवसर मिल सकता है। जिला प्रारंभिक स्थापना समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर तीन सौ शिक्षकों की औपबंधिक वरियता सूची प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति के लिए एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। यह प्रोन्नति उन शिक्षकों के लिए है, जो स्नातक वेतनमान पर कार्यरत हैं और उन्होंने इस वेतनमान पर दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। इन शिक्षकों के पास स्नातकोत्तर की शैक्षणिक योग्यता है। जिला शिक्षा कार्यालय पटना की ओर से इन शिक्षकों से 15 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इस अवधि में संबंधित शिक्षक या अन्य पक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। डीपीओ (स्थापना) डॉ. जमाल मुस्तफा ने सभी बीईओ और वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.