रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इसके जरिये नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत की गई। रैली संस्थान से शुरू होकर ब्राम्बे गांव और आसपास के क्षेत्रों से होती हुई आईएचएम में संपन्न हुई। तिरंग रैली के दौरान संस्थान की ओर से देशभक्ति और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों के बीच 300 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। साथ ही, अभियान में भाग लेने के लिए और अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में संस्थान के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। देशभक्ति के रंगों में रंगी इस यात्रा का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.