भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर से अजमेर जाने वाली साप्तहिक ट्रेन से जनरल बोगी हटाने के बाद गुरुवार को तीन सौ से अधिक यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ पाए। ये सभी यात्री काफी देर से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के आने के बाद आगे-पीछे जाकर यात्री जनरल बोगी को खोजने लगे। जब इन लोगों को जनरल बोगी नहीं मिली तो आरपीएफ के जवानों ने बताया कि भागलपुर से अजमेर जाने वाली ट्रेन से अब जनरल बोगी को हटा कर सभी बोगी को एसी कर दिया गया है। इसके बाद जनरल बोगी में चढ़ने के लिए आए यात्री एसी बोगी में ही चढ़ने लगे। काफी मुस्तैदी के बाद एसी बोगी में जनरल बोगी के यात्री को चढ़ने नहीं दिया गया। गौरतलब है कि 6 मार्च से ही भागलपुर और अजमेर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को हमसफर रैक के साथ बदला गया है। जिससे मजदूर वर्ग के यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.