लखनऊ, फरवरी 19 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से हुई प्लेसमेंट ड्राइव में करीब तीन सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक एवं एमबीए के छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में खुद को साबित किया। कंपनी के असिस्टेंट एचआर मैनेजर अरिजीत पाठक ने छात्रों से विभिन्न प्रकार के सवालों से परखा। ड्राइव में जारो एजुकेशन कंपनी ने ग्रेजुएट ट्रेनिंग एवं पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए छात्रों को परखा। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के अवसर छात्रों के भविष्य को नया आयाम देते हैं। इस दौरान शिशिर द्विवेदी प्रतिभा शुक्ला ने सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...