मिर्जापुर, जनवरी 3 -- जिगना। छानबे क्षेत्र के बरबटा गांव में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में नामित नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वत: रोजगार के नहीं पहुंचने पर चौपाल में आए ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में मायूस हो वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं तो उठाई,लेकिन समाधान नहीं किया जा सका। सुने ग्राम विकास सचिव दिनेश कुमार ने तीन बजे चौपाल के समाप्ति की घोषणा कर दी। आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर सुनीता देवी की मौजूदगी में चौपाल में पहुंची मीरा देवी,सुगिया,दिलासा आदि महिलाओं ने आरोप लगया कि तीन से छह साल तक के बच्चों को पोषाहार नहीं दिया जा रहा। आरोप पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने चुप्प रहना ही मुनासिब समझा। किसान लक्ष्मी नारायण सिंह ने घड़रोज,जंगली सूअरों व छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग की। साथ ही डेढ़ साल के अंदर हर घर नल योजना की भूमिगत पा...