भदोही, जुलाई 19 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कालीन नगरी में पतित पावनी का जल स्तर एक बार फिर तेज गति से बढ़ रहा है। शुक्रवार की शाम को तीन घंटा सेंटीमीटर रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा था। कुल जलराशि छह बजे शाम को 77.260 मीटर दर्ज किया गया। उधर, गंगा का पानी खतरे बिन्दु के करीब पहुंच रही है। इसके कारण तराई के गांवों में हड़कंप की स्थित है। बता दें कि सूबे के पश्चिमी जिलों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में अच्छी बरसात हो रही है। जिसके कारण यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है और उसका असर गंगा में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच, जिले में भी पांच दिनों तक अच्छी बरसात हुई। बुधवार की शाम को जल स्तर स्थिर हुआ था। इस बीच, शुक्रवार को फिर तेजी से बढ़ने लगा है। डीएम शैलेष कुमार ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया था। इस बीच, ...