मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सातवें वेतनमान समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कामगार व कर्मचारी यूनियन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा की है। मोर्चा के संयोजक अशोक राय व महामंत्री सतेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को निगम परिसर में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 28 को धरना दिया जाएगा। मांगे नहीं माने जाने पर 29 अप्रैल से बेमियादी भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद निगम प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से आहत होकर आंदोलन करने पर विवश होना पड़ा है। पारिवारिक पेशन बंद करने के साथ ही नगर सरकार के निर्णय के बावजूद संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि नहीं की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.