रांची, मार्च 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व सेवा परिषद, बिहार प्रदेश की ओर से गया के गरारू प्रखंड स्थित सर्वोदय विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में बिहार स्थापना दिवस पर बिहार सेवा रत्न अवॉर्ड समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ। इसमें बिहार निवासी डॉ रजनी शर्मा चंदा, सदानंद सिंह यादव व संतोष समर को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार सेवा रत्न अवॉर्ड प्रदान किया गया। परिषद के अध्यक्ष सुखेंद्र यादव व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक डॉ बीबी राज की देखरेख में समारोह हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...