गंगापार, दिसम्बर 11 -- नवाबगंज/कौड़िहार। विकास खंड कौड़िहार के कसारी, पीथीपुर, कौड़िहार और जगदीशपुर चांधन गांव के हजारों ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गर्मी हो या सर्दी इन गांवों के लोगों के लिए पानी की टंकी बंद पड़ी है। ग्रामीण दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी पूरी तरह मौन हैं। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को लेकर युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी और पेयजल विभाग से तत्काल बंद पड़ी पानी की टंकी को शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के बावजूद ग्रामीण बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता, रज्जन केसरवानी, राम कुमार केसरवानी, पूर्व पोस्ट मास्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.