फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। तीन साल से थानों में जमे 181 सिपाही और हेड कांस्टेबल के तबादले कर दिये गये हैं। उन्हें दूसरे थानों में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जिसकी जहां तैनाती की गई है वह वहां पर पहुंचकर अपना कार्य शुरू करें। शहर कोतवाली से बीस पुलिस कर्मियों को दूसरे थानों में भेजा गया है। इसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। किसी को कायमगंज तो किसी को मोहम्मदाबाद और कमालगंज थाने में तैनाती दी गयी है। फतेहगढ़ कोतवाली से 13 पुलिस कर्मियों को दूसरे थानों में तैनाती दी गयी है। मऊदरवाजा थाने से 21 पुलिस कर्मियों को शमसाबाद, मेरापुर, कायमगंज, फतेहगढ़ आदि थानों में भेजा गया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली से 19 पुलिस कर्मियो को दूसरे थानों में तैनाती दी गई है। इसी तरह नवाबगंज, जहानगंज, अमृतपु...