गुमला, फरवरी 18 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड के चुंदरी नवाटोली गांव के ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।बिजली नहीं रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं सिंचाई कार्य और बिजली आधारित छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलने की कोई पहल नहीं हुई है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने अविलंब ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.