संभल, मई 19 -- केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें पॉलीथिन भी शामिल है। यह प्रतिबंध पॉलीथिन के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर लागू है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए हुए करीब तीन वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त नहीं कर पाया है। लोग धड़ल्ले से पॉलीथिन का बेहिचक इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है। साथ ही पॉलिथीन को भी प्रतिबंधित किया गया है। इसको लेकर पूर्व में नगर पालिका की ओर से अभियान भी चलाया गया था, लेकिन अब अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। एसडीएम के नेतृत्व में पालिका की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान बहजोई पालिका प्रशासन ने करीब तीन कुंतल पॉलीथिन ज...