धनबाद, अक्टूबर 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता पिछले तीन साल से बरमसिया छठ तालाब के सौंदर्यीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया है। दो करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से नगर निगम इस तालाब की सूरत बदलने का काम कर रहा है। काम की गति इतनी धीमी है कि इस बार भी छठ पूजा से पहले घाट तैयार नहीं हो पाएगा। बरमसिया छठ तलाब में लगभग 10 हजार से अधिक लोग छठ के दिन जुटते हैं। यहां बन रहे छठ घाट खतरनाक हो गए हैं। मिट्टी की कटाई सही तरीके से नहीं होने की वजह से कहीं बहुत अधिक गहरा तो कहीं अचानक अधिक गहराई हो गई है। एक छोर पर घाट निर्माण का काम अभी तक चल रहा है। वहां अगर छठ में श्रद्धालुओं के भीड़ जुटती है तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बरमसिया छठ तलाब में हिल कॉलोनी, चिरागोड़ा, हीरापुर से लोग छठ पूजा करने के लिए आते हैं। आसपास के लोगों के लिए एक महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.