रिषिकेष, मार्च 21 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि धामी सरकार ने तीन साल में कई ऐतिहासिक कार्य किए। इनमें यूसीसी कानून लागू करने, सशक्त भू कानून, बीस हजार युवाओं को नौकरियां देने सहित अन्य कार्य शामिल हैं। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तीन साल में धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा की धामी सरकार में समान नागरिक संहिता का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के वादे के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की। इसके अलावा भूमि मुक्तिकरण और लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षण और अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाईं और 144,500 एकड़ से अधिक भूमि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.