वरिष्ठ संवाददाता, मई 21 -- यूपी के बरेली में मानसिक रोग चिकित्सालय की दो महिलाओं की स्थिति में सुधार होने पर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। तीन साल तक एक मानसिक मंदित महिला के दूसरे पति की तलाश होती रही। लंबे समय से महिला के परिवार को खोजने की कोशिश होती रही लेकिन महिला अपने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही थी। मानसिक रोग चिकित्सालय में भर्ती महिला के बताए पते पर परिवार की खोजबीन हुई लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। अब तीन साल बाद एक बार फिर महिला ने एक पता बताया। तीन साल बाद महिला की मानसिक दशा सुधरी तो उसने कर्नाटक के बेल्लारी का पता बताया है। सामाजिक संस्था के सहयोग से महिला के बताए पते पर उसके पति को खोजा गया। बीते सोमवार को पति महिला को लेने आया तो पता चला कि महिला की दूसरी शादी हुई ही नहीं थी। महिला की मानसिक स्थिति ठ...