हजारीबाग, मई 17 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड के डहरभंगा पंचायत अंतर्गत ऐंटा के ग्रामीणों को तीन साल बाद झामुमो नेताओं के प्रयास से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हो सका है। झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया और प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार सिंह की पहल पर ट्रांसफॉर्मर लगने से ऐंटा के ग्रामीणों ने हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। इस दौरान प्रखंड सचिव जगदीशचंद्र यादव, रामचंद्र यादव मौजूद रहे। ग्रामीण रंजीत यादव, संजय यादव, हीरा यादव, रोहित यादव, अजीत यादव, ईश्वर यादव, विकास यादव, रवि राणा, पिंकू यादव, जीवलाल यादव,लीला देवी,मालो देवी आदि बडी संख्या में मौजूद लोगों ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर नहीं रहने से दूसरे ट्रांसफॉर्मर से बिजली जलाने की विवशता थी। व...