अमरोहा, जनवरी 27 -- रजबपुर क्षेत्र के गांव कूबी में मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर तीन साल से चल रहा किसानों का धरना समाप्त हो गया। किसानों के धरना-प्रदर्शन के बीच मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद धरना समाप्त हुआ। मंडलायुक्त समेत डीएम निधि गुप्ता, एसपी अमित कुमार आनंद ने नारियल फोड़कर नहर खुदाई कार्य का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि बीते शनिवार को डीएम निधि गुप्ता, एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में मध्य गंगा नहर खुदाई प्रकरण को लेकर बैठक आयोजित हुई थी। इसमें भाकियू नेता, किसान और रजबपुर क्षेत्र के तीनों गांवों के किसान नहर खुदाई प्रकरण को लेकर समस्त ग्रामीणों द्वारा गठित कमेटी के सदस्य समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे थे। बैठक में मध्य नहर खुदाई प्रकरण को ले...