मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । जिला कोर्ट सहित झंझारपुर एवं बेनीपट्टी न्यायालय के 22 न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि मधुबनी जिले में लगभग तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला किया है। उन्होंने बताया कि मधुबनी के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पुनीत मालवीय, वेद प्रकाश मोदी, संकाश चन्द्र, गौरव आनंद, दिवेश कुमार, अंजनी कुमार गौंड, मनीष कुमार, मनोज कुमार, अनूप सिंह, झंझारपुर कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राघवेन्द्र विक्रम सिंह परमार, घनश्याम सिंह एवं अन्य न्यायाधीश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मधुबनी किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी कुमारेश, एसीजेएम स्वाति सुरेन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव, एसडीजेएम ...