हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता कटकमदाग के बानादाग में दंपति की मौत के बाद हजारीबाग में तीन साल पहले भी बोरसी जलाकर सोने से चार लोगों की घटना जेहन में कौंध गयी। शहर के सिरसी में 20 दिसंबर 2023 की घटना में दम घुटने से चार युवकों की मौत हो गयी थी। जबकि पिछले दो सालों में हजारीबाग क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं घटित होती रही हैं। बोरसी या अंगीठी जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने के मामले सर्दी में बढ़ जाते हैं। तब झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग क्षेत्र के सिरसी में ठंड से बचने को अंगीठी जलाकर सोए बिहार के चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई थी। घटना 20 दिसंबर 2023 की रात की थी, सुबह जब चार शव मिले तो हड़कंप मच गयी थी। बक्सर जिले के रहने वाले राहुल कुमार (20), अखिलेश कुमार (21), प्रिंस कुमार (20) और अरमान अली (19) नेटवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.