देवघर, फरवरी 8 -- चितरा। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) मुख्यालय द्वारा एलएसएस/एनसीडब्ल्यू अंतर्गत नव नियुक्त कर्मचारियों को तीन वर्षों तक रविवार, अवकाश एवं ओवरटाइम ड्यूटी से वंचित रखने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। इस आदेश को लेकर चितरा कोलियरी क्षेत्र में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में ईसीएल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को पत्र लिखकर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि एसपी माइंस, चितरा कोलियरी का क्षेत्र एसपी एक्ट के अंतर्गत आता है, जहां भूमि की खुली खरीद-बिक्री पर कानूनी प्रतिबंध है। ऐसी स्थिति में स्थानीय भू-स्वामी रोजगार की उम्मीद में ही अपनी भूमि कंपनी को उपलब्ध कराते हैं। रोजगार से जुड़ी सुविधाएं भूमि प्रदाताओं के विश्वास को बनाए रखने में अहम भूमिका नि...