शामली, मई 24 -- जालालाबाद कस्बे में आवारा कुत्तों ने एक तीन साल की बच्ची पर हमला किया। कुत्ते बच्ची के बाल पकड़ उसे घसीटकर दूर पर ले गए। बच्ची के सिर को दांतों से बुरी तरह से नोच दिया। गंभीर हालत में बच्ची को थानाभवन सीएचसी में ले जाया गया जहां उसके 20 टांके आए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया है। परिजन एवं मोहल्ले वासियों को कुत्तों से भय सताने लगा है। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत एवं प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। गुरूवार की दोपहर मौहल्ला आर्यनगर मे जैन मन्दिर के निकट इमरान की तीन वर्ष की मासूम बेटी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आवारा कुत्तों का झुंड भोंकता हुआ आया और बच्ची पर हमला बोल दिया। कुतों ने मासूम के सिर पर हमला बोला जिससे सिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.