देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्य गणेश गोदियाल ने प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ बढ़ते बलात्कार और दर-दर की ठोकरें खाते बेरोजगार धामी सरकार की पिछले तीन वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि भारी भ्रष्टाचार के चलते खनन माफिया, भू माफिया और शराब माफिया राज्य सरकार पर हाबी रहे हैं। मीडिया को जारी बयान में गोदियाल ने कहा कि इन तीन वर्षों में जहां एक ओर आबकारी नीति शराब माफिया की इच्छानुसार बनाकर घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया गया, वहीं खनन माफिया के दबाव में खनन पट्टों की अवधि बढ़ाई गई और भूमाफिया के हितों को देखते हुए प्रदेश का भू-कानून बनाया गया। गोदियाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार ने पिछले तीन वर्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.