शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- बंडा। बंडा-पुवायां मार्ग पर नेशनल हाईवे किनारे खड़े तीन सरकारी अर्जुन के पेड़ों को रातों-रात कटवाकर गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू माफियाओं ने वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे पेड़ों को कटवाया और सबूत मिटाने के लिए जड़ों में आग लगा दी। शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कस्बा बंडा क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे लंबे समय से अर्जुन के पुराने सरकारी पेड़ खड़े थे। इसी जमीन के आसपास कुछ लोगों ने प्लाटिंग शुरू की थी। प्लाटिंग के बाद एक मकान स्वामी ने हाईवे किनारे बाउंड्री खड़ी कर दी, जिसके अंदर ये तीन अर्जुन के पेड़ आ रहे थे। पेड़ों के कारण निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। इस संबंध में रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी से पेड़ काटे गए हैं। सूचना मिली है, वह हाईकोर्ट गए हुए हैं ...