मिर्जापुर, जनवरी 31 -- राजगढ़। डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को विकास खंड के ग्राम पंचायत चौखड़ा के विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जांच की। इस दौरान शिकायत कर्ता भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने का फैसला किया है। चौखडा गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह 19 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत चौखड़ा गांव में ग्राम प्रधान की तरफ से कराये गए विकास कार्यों में अनियमितता करने का आरोप लगाया था। उन्होने मामले की जांच कराने की मांग की थी। डीएम पवन कुमार गंगवार ने अनियमितता की जांच के लिए जिला लेखा परीक्षा अधिकारी जीएस राठौर के नेतृत्व में सहायक अभियंता बाणसागर एवं सहायक अभियंता भूमि संरक्षण को स्थल निरीक्षण कर जांच करने का निर्देश दे दिए। तीन सदस्यीय अधिकारियों का दल...