देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रामगुलाम टोला मोहल्ले में खाली पड़े एक मकान में हुई भीषण चोरी के पर्दाफाश को पुलिस सीसी फुटेज को सहारा बना रही है। तीन संदिग्धों पर पुलिस की विशेष नजर है और फुटेज के माध्यम से पुलिस चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है। घटना के पर्दाफाश को दो उप निरीक्षकों के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के रहने वाले योगेंद्र शाही की शहर के राम गुलाम टोला में मकान है। वह बिजली विभाग में लिपिक पद पर तैनात थे। रिटायर होने के बाद पिछले साल उनका निधन हो गया। जबकि उनकी पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका था। मकान पर उनकी बड़ी बेटी नीतू राय अपने बच्चों व छोटी बहन अंजू के साथ रहती हैं। उनके दोनों भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.