गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर गुरुगाम के तीन शिक्षकों को ग्लोबल रॉल मॉडल सम्मान मिला। इसमें जेबीटी शिक्षक सुरेश, सीमा और हेमलता शामिल रहीं। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर चार से छह अक्तूबर तक राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम श्रीनगर में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे देशभर के 50 से ज्यादा शिक्षकों को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें गुरुग्राम जिले से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बझघेड़ा से सुरेश मालिक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बास हरिया की शिक्षिका हेमलता तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ा जांझरोला से सीमा डागर को शामिल रही। इन तीनों शिक्षकों को यह सम्मान शिक्षा जगत में उनके द्वारा किए गए योगदान पर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.