बदायूं, नवम्बर 19 -- बदायूं। पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 पक्षियों के शव बरामद हुए हैं, जिनके पंख नोंच दिए गए थे। महिला शिकारी भागने में सफल रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वन दरोगा आशोक कुमार की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह तीन तस्करों को दबोच लिया। वन दरोगा के मुताबिक पशु प्रेमी दीपेश दीवाकर की सूचना दी कि कुछ शिकारी मंडी समिति इलाके में मौजूद हैं, उनके पास शिकार किये हुये मृत पक्षी हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यहां मौजू यूपी 113 पुलिस टीम ने तीन शिकारी पकड़े। तलाशी ली तो उनके पास थैले में मृत बगुला, नीलकंठ और अन्य पक्षियों के शव मिले। जिनका वे शिकार करके लाये। उनके साथ एक महिला तस्कर भी मौजूद थी लेकिन पुलिस को देखकर वह फरार होने में कामयाब रही। ...