पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में आने वाले रोगी की संख्या का भार कम करने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय से सटे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा को विशेष सुविधा के रूप में पॉली क्लिनिक का रूप दिया गया है। यह पॉली क्लिनिक की सेवा फिलहाल तीन जगहों पर शुरु की गई है। इस सेवा में विशेष रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर रोगी के हित के लिए तीन चिकित्सकों की चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की गई है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि यह सुविधा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तीन केन्द्रों पर शुरु की गई है। शहर के माता चौक सिपाही टोला, पूर्णिया सिटी और ग्रामीण क्षेत्र ...