फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। तीन विवाहिताओं ने दहेज उत्पीड़न ओर जान से मारने की धमकी देने तथा शारीरिक रूप से परेशान करने के आरोप में अपने-अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-10 निवासी गुंजन चावला ने बताया कि उसकी शादी कार्तिक के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कार्तिक व सास ऊषा उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। आरोप है कि वह उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते हेँ। इसी प्रकार तिरखा कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उसकी शादी सुभाष कॉलोनी निवासी राहुल से हुई थी। शादी उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार की थी, लेकिन दहेज के लालची राहुल उसे शादी के बाद से काफी परेशान करता है। इसी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.