मथुरा, अक्टूबर 30 -- मांट तहसील के जहांगीरपुर खादर में वन विभाग ने तीन वर्ष से अटका पौधरोपण कार्य दो दिन का अभियान चलाकर पूरा कर लिया। यहां दो दिन में 60 प्रतिशत भूमि पर करीब छह हजार पौधे रोपे गए हैं। शेष 40 प्रतिशत भूमि पर बाढ़ प्रभावित होने के कारण पौधरोपण नहीं हो सका है। जिलाधिकारी ने वर्ष 2022 में वन विभाग को यहां पौधरोपण के लिए 15 हेक्टेयर भूमि दी थी। यहां सौभरी नगर वन योजना में करीब 9000 पौधे रोपने थे। तीन वर्ष से यहां किसानों के विरोध प्रदर्शन आदि के कारण पौधरोपण नहीं हो पा रहा था। वन विभाग ने मंगलवार व बुधवार को पुलिस, प्रशासन, विप्रा एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अभियान में नौ हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों का पौधरोपण कराया। इसमें जिला वन अधिकारी वेंकट श्रीकर पटेल के नेतृत्व में सभी रेंजर एवं सैंकड़ों अधिकारी कर्मचारी शामिल रह...