हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। भवन निर्माण एवं उससे सबंधित कार्य करने वाले पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिजनों को उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता खुल गया है। तीन वर्ष बाद शासन स्तर से लंबित प्रकरणों के भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह ने बताया शासन से 31 मार्च तक भुगतान करने के निर्देश दिए जाने के बाद विभागीय वेबसाइट पर अलग अलग योजनाओं के लंबित प्रकरणों की पत्रावलियों का परीक्षण करवाया जा रहा है। बताया अब तक 208 शिशु बालिका मातृत्व लाभ योजना के लाभार्थियों, पुत्री विवाह योजना के 150 लाभार्थियों, मृत्यु अंत्येष्टि सहायता योजना के 58 लाभार्थियों, दुर्घटना सहायता योजना के चार लाभार्थियों की लंबित पत्रावलियाें की पात्रता की जांच की जा रही है। जल्द ही...