अयोध्या, फरवरी 18 -- अयोध्या संवाददाता। राजकीय महिला शरणालय अयोध्या में तीन वर्ष से आवासित युवती का पता और परिवार मिल गया है। युवती नेपाल देश के वीरगंज की रहने वाली है। परिवार का पता चलने के बाद युवती की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माता और भाई से बात कराई गई है और अब उसको स्वदेश रवाना करने की तैयारी है। नेपाल निवासी लगभग 19 वर्षीय युवती तीन वर्ष पूर्व देश आने के बाद गोंडा जिले में भटक गई थी। मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी गोंडा के आदेश से युवती को जनपद स्थित क्षेत्रीय राजकीय महिला शरणालय में रखवाया गया था। बाल कल्याण समिति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मामला सामने आया तो पत्राचार शुरू हुआ। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के माध्य...