अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर विकास खंड के नैली गांव में अमृत सरोवर का निर्माण तीन वर्ष बाद भी नहीं पूरा हो सका। लाखों खर्च होने के बाद भी यह सरोवर झाड़ियों से पटा हुआ है। इस अमृत सरोवर का निर्माण 36 लाख 14 हजार रुपए की लागत होना तय था लेकिन इसमें साढ़े चार लाख रुपए व्यय होने के बाद काम ठप है। वर्ष 2022 में इस सरोवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के नाम पर एक अधूरा गेट खड़ा है। न पक्की सीढ़ी का निर्माण किया गया है और न बैठने लाइट की व्यवस्था की गई है। अधूरा सरोवर पूरी तरह झाड़ियों से घिरा हुआ है। इस सरोवर के चारों ओर घना जंगल होने से यहां तक ग्रामीणों का आना कठिन है। सरोवर के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। भूजल स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित होने वाले इस सरोवर को अधूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.