मधुबनी, दिसम्बर 14 -- हरलाखी। विवाहिता हत्या कांड के फरार चल रहे एक आरोपित ससुर को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा गांव निवासी सोगारथ साह के रूप में हुई है। करीब तीन वर्ष पूर्व रैमा गांव निवासी 35 वर्षीय राधा देवी की हत्या हुई थी। मृतका के पति, ससुर व सास समेत अन्य लोगों ने उसे गंगौर गांव से सटे भारत नेपाल के बॉर्डर पर ले जाकर गोली मारी थी। इस संबंध में पुलिस ने तत्कालीन एएसआई मो अबुल कलाम एजाज के बयान पर कांड 198/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। कांड के बाद से ही सभी आरोपित पुलिस के नजर से फरार थे। लेकिन पुलिस ने क्रमश: अन्य आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इधर गत शनिवार की रात पुलिस ने कांड में नामजद मृतका के ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.