चक्रधरपुर, फरवरी 8 -- गोईलकेरा,संवाददाता। गोईलकेरा के प्लस टू हाईस्कूल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। वर्षों से स्कूल में सुविधाओं से वंचित हो रहे छात्रों ने गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच करने और प्राचार्य लक्ष्मी सुंडी को अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग को लेकर विधायक जगत माझी से मुलाकात की। छात्रों ने विधायक को बताया कि 11वीं के छात्र- छात्राओं का परीक्षा पंजीयन के दौरान फर्जी हस्ताक्षर से सब्जेक्ट बदल दिया जाना न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों से स्कूल के बच्चों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने के मामले में भी छात्रों ने मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि प्राचार्य की लापरवाही के कारण तीन वर्षों से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.